मध्य प्रदेश में मिला भारी मात्रा में तबाही का सामान

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी मात्रा में तबाही का यह सामान मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के गंगोत्री कालोनी के एक घर से बरामद किया। गुप्त सूचना पर मिली जानकारी पर पुलिस ने घर पर छापा मारा था। पुलिस ने बताया कि उसके मुखबिर ने सूचना दी थी कि राजेश पटेल नामक एक व्यक्ति अपने घर में विस्फोटक छुपा कर रखा है। पुलिस ने सूचना पर फौरन कार्रवाई की और छापा मार दिया।
पुलिस ने घर से अमोनियम नाइट्रेट, जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और तारें बरामद हुईं। जिसके मकान में छापा मारा गया उसका मकान मालिक राजेश पटेल फरार बताया जा रहा है जबकि किरायेदार अनुज प्रताप सिंह छापे की कार्रवाई के दौरान मौजूद था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications