माया टैक्स वसूलने वाले जेल जाएंगे: कलराज

 Kalraj Mishra
भाजपा इन दिनों मायावती सरकार पर चारों ओर से हमला कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह तथा भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्र। तीनों नेता इन दिनों रथयात्रा लेकर निकले हैं तथा सभी जनसभाओं में माया पर सीधा हमला कर रहे हैं। ओबरा में जनसभा कर रहे हैं भाजपा उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि बसपा के कार्यकर्ता और नेता खनन और वन क्षेत्र में माया टैक्स की वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर यह वसूली करने वालों को जेल भेजा जाएगा।

लखनऊ। भाजपा इन दिनों मायावती सरकार पर चारों ओर से हमला कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह तथा भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्र। तीनों नेता इन दिनों रथयात्रा लेकर निकले हैं तथा सभी जनसभाओं में माया पर सीधा हमला कर रहे हैं। ओबरा में जनसभा कर रहे हैं भाजपा उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि बसपा के कार्यकर्ता और नेता खनन और वन क्षेत्र में माया टैक्स की वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर यह वसूली करने वालों को जेल भेजा जाएगा।

जन स्वासभिमान यात्रा पर निकले कलराज मिश्र का कहना है कि बसपा के नेता और कार्यकर्ता वन और खनन क्षेत्र में मायावती टैक्स ले रहे हैं जो सीधे मुख्यमंत्री मायावती के पास जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह रकम छोटी नहीं बल्कि करोड़ों में है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव के बाद भाजपा के सत्ता में आते ही उन कार्यकर्ताओं व नेताओं को जेल में डाल दिया जाएगा जो आज वसूली में लिप्त हैं।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन को संरक्षण देने वालों की खैर नहीं सभी को एक-एककर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य में ऐसी बदतर कानून व्यवस्था नहीं होगी जितनी उत्तर प्रदेश में है। अपराधी घनी आबादी वाले इलाके में दिन दहाड़े गार्ड की हत्या कर बैंक के रूपये लूट लेते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती। मिश्र ने कहा कि कई बार तो ऐसा देखा गया जब बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस वालों की पिटाई कर दी। उन्होंने राज्य में हो रहे घटिया निर्माण कार्य पर भी उंगली उठायी।

कलराज ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले पुल गिर रहे हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि विकास काम के ठेकेदार बसपा के विधायक या मंत्री हैं और जानते हैं कि वह कुछ भी करें उनका कुछ नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा में भ्रष्टाचार किया गया। राशि के 80 प्रतिशत तक का गोलमाल हो गया जांच में हकीकत उजागर होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। केन्द्र सरकार ने आज तक मनरेगा मामले में प्रदेश सरकार पर कोई कार्यवाही नहीं क्योंकि दोनों के बीच गुप्त समझौता है। मिश्र ने लोगों से आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की और कहा कि सिर्फ भाजपा ही राज्य में स्वच्छ और पाारदर्शी सरकार दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+