हिसार उपचुनाव: मतगणना कल, इंतजाम पूरे

Hisar LS by-poll result tomorrow
हिसार। हरियाणा की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुमिता मिश्रा ने कहा कि 13 अक्तूबर को हुए हिसार लोकसभा उपचुनाव की 17 अक्टूबर को की जा रही मतगणना के सभी आवश्यक प्रबन्ध पूरे कर लिये गए हैं। सभी मतगणना केन्द्रों पर धारा 144 लागू रहेगी उधर, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित मतगणना पूर्वाभ्यास में जिन अधिकारियों ने भाग नहीं लिया, उन अधिकारियों व कर्मचारियों का उपायुक्त कार्यालय के सभागार में मतगणना पूर्वाभ्यास करवाया गया। इसकी अध्यक्षता परियोजना अधिकारी रामेश्वर जांगड़ा ने की। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य 17 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे शुरू होगा, इस प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय के सभागार में निर्धारित समय पर प्रात: 6 बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है।

ड्यूटी पर रिपोर्टिंग देते समय सभी कर्मचारी अपना सत्यापित फोटो पहचान पत्र अपने साथ रखने का निर्देश दिया गया है। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों सहित किसी भी व्यक्ति को मतगणना केन्द्र के भीतर मोबाईल फोन, पेजर, पैन, कागज, अतिरिक्त कपड़ा, तरल पदार्थ, किसी भी प्रकार का आभूषण तथा हथियार आदि नहीं ले जाने दिया जाएगा। इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी पुलिस प्रशासन का सहयोग देते हुए ये वस्तुंए अपने साथ ना लाएं।

इन मतदान केन्द्रों पर अधिकारियों, कर्मचारियों, मतगणना ड्यूटी में लगे स्टाफ, पुलिस, अद्र्घसैनिक बल के कर्मचारियों, उम्मीदवारों, चुनाव एजेंंट, मतगणना एजेंट तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबन्धित मतगणना केन्द्रों के निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकृत प्रैस रिपोर्टर तथा मीडियाकर्मी भी जिनके पास भारत निर्वाचन चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव अधिकारी हरियाणा तथा प्रैस इन्फारमेंशन ब्यूरो द्वारा जारी अधिकृत पहचान पत्र होगा, भी इन मतदान केन्द्रों में जा सकते हैं।

यहां पर होगी मतगणना

उपचुनाव की मतगणना के लिए अलग-अलग सैंटर बनाए गए है। इनमें 37-उचाना कला विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केन्द्र रैसलिंग हाल महाबीर स्टेडियम, हिसार 47-आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केन्द्र पंचायत भवन डायनिंग हाल, हिसार, 48-उकलाना(आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केन्द्र जूडो हॉल महाबीर स्टेडियम, हिसार, 49-नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केन्द्र एस.डी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसी, 50-हांसी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केन्द्र एस.डी महिला महाविद्यालय विद्यालय हंसी उत्तरी विंग, 51-बरवाला विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केन्द्र बॉक्सिंग हाल महाबीर स्टेडियम, हिसार, 52-हिसार विधानसभा क्षेत्र की मतों के मतगणना केन्द्र सिल्वर जुब्ली हाल पंचायत भवन हिसार पश्चिमी विंग, 53-नलवा विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केन्द्र सिल्वर जुब्ली हाल पंचायत भवन पूर्वी विंग तथा 59-बुवानी खेड़ा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के लिए एस.डी महिला महाविद्यालय हांसी दक्षिणी विंग को मतगणना केन्द्र बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+