वेश्यावृति के खिलाफ 500 मीटर का बैनर लेकर निकाली जागरूकता रैली

Awareness campaign against prostitution in Sirsa
सिरसा। सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सशक्त अंदाज में आवाज बुलंद करने वाले डेरा सच्चा सौदा ने आज अनोखे अंदाज में वेश्यावृति की बुराई को मिटाने का संदेश दिया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की 777 महिला सदस्यों ने वेश्यावृति की बुराई को मिटाने के स्लोगन लिखा हुआ 500 मीटर लंबाई का एक बैनर लेकर विशाल जागरूकता रैली निकाली, जिसे संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली डेरा परिसर में स्थित शाह सतनाम पुरा कालोनी, एमएसजी कालोनी से होती हुई सिरसा-भादरा मार्ग से होकर डेरा सच्चा सौदा के पंडाल में प्रवेश किया, जहां उपस्थित लाखों जनसमूह ने रैली का करतल ध्वनि कर स्वागत किया। जागरूकता रैली में शामिल महिलाओं ने करीब दो किलोमीटर लंबी दूरी तय की।

डेरा सच्चा सौदा की प्रवक्ता पृष्पा इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा स्थित सैंट एसएमजी स्पोर्टस कांम्पलेक्स से आंरभ हुई इस विशाल जागरूकता रैली के लिए प्रात: 8 बजकर 50 मिनट पर रजिस्ट्रेशन आरंभ हुआ, 34 कांउटरों पर रजिस्ट्रेशन किया गया। 50 प्रतिभागियों पर एक सुपरवाईजर की डयूटी लगाई गई थी। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा वेश्यावृति रोकने के लिए 'ए बोल्ड स्टेप एगेंस्ट प्रोसिच्यूशन' नामक इस अभियान में 'मोस्ट पियुप्लस केरिंग ए बैनर फॉर स्टॉप प्रोसिच्यूशन' के तहत 777 महिला सदस्यों ने 500 मीटर लंबे कपड़े से बना बैनर उठा रखा था, जिस पर अंग्रेजी भाषा में वेश्यावृति रोकने का संदेश देते हुए विभिन्न स्लोगन लिख रखे थे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व गुरू जी ने वेश्यावृति के खात्मे के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत डेरा सच्चा सौदा द्वारा बेबसाईट 'डब्लयू डब्लयू डब्लयू डॉट स्टॉप प्रोसिच्यूशन डाट काम ' भी बनाई गई है।

प्रात: करीब 10 बजकर 45 मिनट पर बजे सैंट एसएमजी स्पोर्टस कांम्पलेक्स से संत गुरमीत राम रहीम ङ्क्षसह इन्सां ने हूटर बजाकर, हरी झंडी दिखाकर तथा रैली में शामिल शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की महिला सदस्यों को अपने पावन आशीर्वाद देकर रवाना किया। यह रैली स्पोर्टस काम्पलेक्स से शुरू होकर शाह सतनाम पुरा कालोनी, एमएसजी कालोनी से होकर गुजरी तथा बाद में सिरसा भादरा मार्ग से गुजरते हुए शाह सतनाम जी धाम में मुख्य द्वार से प्रवेश किया तथा बाद में सत्संग पंडाल में पहुंची। यह रैली 11 बजकर 40 मिनट पर संपन्न हुई। जागरूकता रैली के उदघाटन अवसर पर संत गुरमीत राम रहीम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियां लड़कियों को जगा रही है, यह बहुत ही काबिले तारीफ कदम है। पूज्य गुरूजी ने वेश्यावृति के अनैतिक ध्ंाधे में संलिप्त लड़कियों को वेश्यावृति त्यागने का संदेश देते हुए कहा कि वेश्यावृति को त्यागकर समाज की मुख्य धारा में शामिल हों।

जागरूकता रैली में महिलाओं द्वारा उठाए गए कपड़े के बैनर पर अंग्रेजी भाषा में बड़े बड़े स्लोगन लिखे थे, जो बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। 500 मीटर के कपड़े पर लिखे स्लोगन में 'सैंट गुरमीत राम रहीम ङ्क्षसह इन्सां टेल्स, सेव यूअर लाईफ फ्राम प्रोसिच्यूशन डांट इट मेक हेल', 'लेटएस द सोसायटी हेव यू टर्न, डू नॉट लेट एनी डॉटर इन दिस बर्न', 'शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग्स स्लोगन इरिडीकेट द मीनेंस आफ प्रोसिच्यूशन ', 'इरेडीकेट प्रोसिच्यूश, मेक इंडिया ए प्राउड नेशन ', 'सच्चा सौदा स प्राईम मोटो, रिमूव प्रोसिच्यूशन इन टेटो', 'सच्चा सौदा स मैन मिशन, स्टॉप एक्सपोईटिंग हैपलेस वूमैन ' इत्यादि स्लोगन शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+