चूल्हे की चिंगारी ने फूंक डालीं 260 झुग्गियां

झुग्गियों में आसपास के इलाके में काम करने वाले मजदूर रहते हैं। सभी मजदूर अपने काम पर चले गए थे। झुग्गियों के अंदर ही मजदूरों ने अपने ईंटों के चूल्हे बनाए हुए हैं। सुबह सभी खाना बनाकर गए थे। इस दौरान किसी झुग्गी में आग ठीक से नहीं बुझी और वहां चिंगारी से झुग्गी में आग लग गई। दोपहर करीब चार बजे अचानक आग भड़क गई और देखते ही देखते झुग्गियों में रखे छोटे सिलेंडर भी फटने लगे।
कुछ ही पलों में करीब 260 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। फायर अधिकारी हनुमान सिंह सिहाग ने बताया झुग्गियों में रखे रसोई गैस के करीब दो दर्जन छोटे सिलेंडर भी एक के बाद एक कर फटे। इससे आग काफी फैल गई और उसे बुझाने में थोड़ा अधिक समय लगा। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग की दर्जन भर गाडिय़ों की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा कि गनीमत यह रही कि हादसे के समय सभी मजदूर काम पर गए हुए थे। इस कारण सभी की जान बच गई।












Click it and Unblock the Notifications