तेलंगाना आंदोलन से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

Train
हैदराबाद। तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के अंतर्गत रेल रोको अभियान दूसरे दिन भी जारी है। लगातार चल रहे बंद, तोड़फोड़ व आगजनी और प्रदर्शन को देखते हुए रेल प्रशासन को शनिवार को करीब 124 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से दक्षिण भारतीय राज्‍यों में आने में लोगों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। अहम बात यह है कि सोमवार को भी रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

रेल सेवाओं को बाधित किये जाने पर कांग्रेस और टीआरएस के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। टीआरएस सांसद विजया शांति, टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव के पुत्र और विधायक के टी रामाराव और उनकी पुत्री के कविता, करीमनगर से सांसद एस राजैया, सिद्दिपेट के विधायक हरीश राव, कांग्रेस के सांसद पोन्नम प्रभाकर और पूर्व मंत्री जीवन रेड्डी को करीमनगर से हिरासत में ले लिया गया है।

राज्‍य में आलम यह है कि हजारों आंदोलनकारी पटरी पर बैठ गये हैं। इस वजह से निजामाबाद, नलगोंडा, महबूबनगर, आदिलाबाद और खम्मम जिलों में रेल सेवाएं पूरी तरह बाधित हैं।

उधर तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति ने सोमवार को बंद का आहवान किया है। सोमवार को तेलंगाना बंद, बस हड़ताल वापस ली गई उधर, राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अस्थाई रूप से अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है।

वहीं दूसरी ओर, तेलंगाना क्षेत्रा के कांग्रेस सांसदों ने मुख्यमंत्री एन किरन कुमार रेड्डी से मुलाकात की और अपने खिलाफ दर्ज मामलों को हटाने का आग्रह किया। इन सांसदों को आज रेल रोको प्रदर्शन के तहत कानून तोड़ने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। पिछले 27 दिनों से सड़कों से नदारद राज्य सड़क परिवहन की बसों का कल से फिर आवागमन शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+