रथयात्रा के महारथी आडवाणी भी हुए बीमार

Advani's Rathyatra become unpopular
भोपाल। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ रथयात्रा निकालने वाली भाजपा की मुश्किलें आसान होती नहीं दिख रही हैं। पार्टी का रथ अब डावांडोल होता दिखाई दे रहा है। इस रथयात्रा की बागडोर संभालने वाले पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍णा आडवाणी भी थकान की वजह से बीमार पड़ गए हैं। रथयात्रा इस समय मध्‍य प्रदेश में है। अभी इसे शुरू हुए एक हफ्ता भी नहीं बीता है। इससे पहले पार्टी के दो वरिष्‍ट नेता अरुण जेटली और सुष्‍मा स्‍वराज पहले ही दिन बीमार होकर रथयात्रा से अलग हो गए थे। अब ऐसे में आडवाणी के भी बीमार हो जाने से यह रथयात्रा अपना असतित्‍व ही खोती नजर आ रही है।

जन चेतना यात्रा के तहत रात यहां के एस एन जी स्टेडियम पर वयोवृद्व भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की सभा हुई लेकिन गले में खराश के कारण उन्होंने अपना भाषण कुछ ही मिनटों में खत्म कर दिया। गले में खराश के कारण आडवाणी ने अपना भाषण पूरा नहीं किया। काले धन को वापस लाये जाने पर जोर दे रहे आडवाणी ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही बता चुके हैं कि उनकी यात्रा का आयोजन किसलिए किया गया है।

आडवाणी ने कहा कि केन्द्र सरकार काले धन को लेकर गंभीर प्रतीत नहीं होती। उन्होंने मांग की कि संसद के अगले सत्रा में केंद्र सरकार को इस विषय पर एक श्वेत पत्रा जारी करना चाहिए। आज सुबह आडवाणी को यहां एक पत्राकार वार्ता को भी संबोधित करना था पर उन की तबीयत ठीक न होने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज यहां आ गई हैं और वे आडवाणी के साथ भोपाल जायेंगी। भोपाल से आडवाणी हवाई मार्ग से छिंदवाड़ा जायेंगे और वहां से उनकी यात्रा नागपुर के लिये रवाना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+