भूषण के बयान पर केवल कोर कमेटी करेगी फैसला: हेगड़े

santosh hegde
बेंगलूर। अधिवक्ता प्रशांत भूषण द्वारा कश्मीर पर उनकी टिप्पणियों के चलते हुए हमले के मद्देनजर टीम अन्ना के सदस्य संतोष हेगड़े ने आज कहा कि अन्ना हजारे चाहते हैं कि कोर कमेटी द्वारा केवल वही मुद्दे उठाए जाने चाहिए जो टीम अन्ना से जुड़े हैं। हेगड़े ने यहां संवाददाताओं को बताया कि हजारे ने यह भी कहा कि व्यक्तियों द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दे टीम अन्ना के मुद्दे नहीं होने चाहिए।

हेगड़े ने कहा कि यह बातचीत फोन पर हुई है। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हेगड़े ने कहा कि उन्हें पता चला है कि कुछ लोग उनके और भूषण के नाम पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लिए धन एकत्र कर रहे हैं। किसी को भी इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लिए धन जुटाने को अधिकृत नहीं किया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस तरह के तत्वों से सावधान रहें।

वही गांधीवादी अन्ना हज़ारे ने प्रशांत भूषण के संबंध में उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वरिष्ठ अधिवक्ता उनकी टीम का अभिन्न हिस्सा हैं, हालांकि कश्मीर पर उनके कथन से वह सहमत नहीं हैं। मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि जब प्रशांत भूषण ने यह कहा कि कश्मीर मुद्दे पर जनमत संग्रह जरूरी है तो यह उनकी निजी राय थी और व्यक्तिगत रूप से मेरा और मेरी टीम का इससे कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया का कुछ हिस्सा मेरे और मेरी टीम के बारे में लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। हजारे ने कहा कि मैं उनसे अपील करूंगा कि वे अफवाह नहीं फैलायें और लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+