आडवानी की रथयात्रा का पंजाब में होगा बहिष्कार: आईएसएसएफ

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर अतीत में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय सिख छात्र फेडरेशन ने आज कहा कि आडवाणी की रथयात्रा को पंजाब में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अखिल भारतीय सिख छात्र फेडरेशन (एआईएसएसएफ) के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने बयान जारी कर कहा कि आडवाणी ने अतीत में अपनी रथयात्रा के दौरान देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है।
अयोध्या का विवादास्पद ढांचा गिराये जाने में भी उनका हाथ रहा है। गुजरात दंगों के लिए भी उनकी पार्टी जिम्मेदार है। पीरमोहम्मद ने कहा कि हम पंजाब के सांप्रदायिक सौहार्द पर आंच नहीं आने देंगे और एक नवंबर से आडवाणी के रथ को पंजाब में प्रवेश से रोकने का अभियान चलायेंगे। हम प्रदेश भर के सिखों को अकाल तख्त पर सैन्य कार्रवाई में आडवाणी की भूमिका और शिअद के साथ उनके गठजोड़ को याद करा कर राजपुरा के निकट शंभू बार्डर पर एकत्र करेंगे और रथयात्रा को पंजाब में प्रवेश से रोकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications