प्रशांत भूषण पर हमला करने वालों को मिली जमानत
नई दिल्ली। देश के प्रख्यात वकील प्रशांत भूषण को उन्ही के चेबंर में घुसकर मारने वालों को कोर्ट ने अब से करीब एक घंटे पहले जमानत दे दी। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को बेल दी है।
मालूम हो इन तीनों लोगों को, जिनके नाम तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा, विष्णु गुप्ता और इंदर वर्मा है, कोर्ट ने गुरूवार को एक दिन की जुडिशियल कस्टडी में भेजा था। अपने आप को भगत सिंह क्रान्तिदल का सदस्य बताने वाले ये लोग प्रशांत द्वारा जम्मू कश्मीर पर दिए उनके बयान से नाराज़ थे।
गौरतलब है कि प्रशांत भूषण ने कश्मीर में जनमत संग्रह को सभी समस्याओं का समाधान बताया था। इससे नाराज होकर भगत सिंह सेना नामक एक संगठन से जुड़े लोगों ने उनकी पिटाई की थी। हालांकि,इस घटना के बाद भी उन्होंने अपना बयान दोहराया और कहा कि वो अब भी इस बात पर कायम है।













Click it and Unblock the Notifications