अन्ना टीम में प्रशांत बने रहेगें : अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर भी सवाल खड़े किये और कहा कि जिस व्यक्ति ने प्रशांत भूषण को मारा वो वारदात वाले दिन शाम तक गिरप्तार नहीं हुआ, क्योंकि दिल्ली पुलिस बोली कि वो कहीं लापता है, जबकि हमने जब उसे फोन किया तो उसने करीब आधे घंटे तक हमसे बात की। इसे आप अंदाजा लगाइये पुलिस की लापरवाही का। यही नहीं दूसरे दिन कोर्ट में जब प्रशांत के लिए कुछ लोग नारेबाजी कर रहे थे तो भी उन्हें मारा-पीटा गया और वहां भी पुलिस मुकदर्शक बनीं हुई थीं। जो कि बेहद शर्मनाक है।
गौरतलब है कि प्रशांत भूषण ने कश्मीर में जनमत संग्रह को सभी समस्याओं का समाधान बताया था। इससे नाराज होकर भगत सिंह सेना नामक एक संगठन से जुड़े लोगों ने उनकी पिटाई की थी। हालांकि,इस घटना के बाद भी उन्होंने अपना बयान दोहराया और कहा कि वो अब भी इस बात पर कायम है।












Click it and Unblock the Notifications