बसपा विधायक से आतंकित बुजुर्ग ने राष्ट्रपति से मांगी मौत

बसपा विधायक के उत्पीडऩ से बेहाल एक बुजुर्ग दम्पत्ति ने इच्छा मृत्यु की गुहार की है। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भेजे पत्र में कन्नौज निवासी बुजुर्ग ने कहा कि जमीन सम्बंधी विवाद के कारण सत्तारूढ़ बसपा विधायक कैलाश राजपूत उनका उत्पीडऩ कर रहे हैं। उत्पीडऩ का शिकार मुंशी का कहना है विधायक के इशारे पर स्थानीय प्रशासन भी उन्हें लगातार परेशान कर रहा है।
कन्नौज के छिबरामऊ तहसील के लडैता गांव के रहने वाले मुंशी किसान का कहना है कि विधायक कैलाश राजपूत की नजर उनके खेतों पर है जिसकी कीमत बाजार में करोड़ों की है। किसान का कहना है कि विधायक ने पहले तो फर्जी ढंग से जमीन की लिखा पढ़ी करायी। विधायक ने दस्तावेजों में किसान की जमीन अपने पिता व रिश्तेदारों के नाम करायी ली है।
इस बात की जानकारी जब किसान को हुई तो उसने इसकी जानकारी तहसील को दी लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है। ज्ञात हो कि कैलाश राजपूत कन्नौज जिले के उर्मदा सीट से बसपा के विधायक हैं। राष्ट्रपति को भेजे पत्र में मुंशी ने आरोप लगाया है कि विधायक स्वयं और स्थानीय प्रशासन की मदद से उससे जमीन पर कब्जा छोडऩे को लेकर दबाव बना रहे हैं। विधायक की ओर से लगातार उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
मुंशी ने पत्र में लिखा कि मामले में लेखपाल की भी भूमिका संदिग्ध है। पत्र में उसने कहा है कि इस उत्पीडऩ की सूचना जब लिखित तौर पर शासन प्रशासन को दी गयी तो विधायक का नाम सामने आने पर सभी अपने हाथ खड़े कर लिए और आज तक कोई कार्यवाही नहीं जिससे उसका उत्पीडऩ लगातार जारी है। मुंशी ने कह कि उसका व उसके परिवार पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत के बाद भी उन्हें कानून का संरक्षण नहीं मिल सकता तो उन्हें जीने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भेजे पत्र में इच्छा मृत्यु की मांग की। उन्होंने अपील की कि अब उन्हें मरने की इजाजत दे दी जानी चाहिए ताकि वह आसानी से मर सकें। दूसरी ओर विधायक राजपूत ने ऐसे किसी भी उत्पीडऩ से इनकार किया और इसे विरोधियों की साजिश बताया। राजपूत ने कहा कि चुनाव आ रहे हैं इसलिए इस तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इकरारनामें को समाप्त कर दिया गया है। इकरारनामे की समाप्ति को भी पंजीकृत कराया दिया गया है अत: सारा मामला स्वत: ही समाप्त हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications