मैं क्यों नहीं बन सकता प्रधानमंत्री: यशवन्त सिन्हा

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा यह केवल मीडिया की देन है और भाजपा में कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस में चर्चा है कि संप्रग सरकार का वर्तमान कार्यकाल पूरा होने से पहले ही कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से शासन की बागडोर ले सकते हैं। इसे लेकर संतुलन बनाने की कोशिश में मीडिया ने भाजपा को लेकर यही कहानी गढ़ दी।
प्रधानमंत्राी पद के लिए बेहतर उम्मीदवार आडवाणी होंगे या मोदी? इस प्रश्न के जवाब में सिन्हा ने कहा कि भाजपा में ऐसे कई नेता हैं जो प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं। बहरहाल उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उनसे पूछा गया कि क्या वह भी उम्मीदवार हो सकते हैं इस पर पूर्व वित्त मंत्री ने कहा क्यों नहीं ? क्या किसी को मेरी क्षमता पर संदेह है?












Click it and Unblock the Notifications