यूपी: दर्दनाक सड़क में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
श्रावस्ती।
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में हुए एक सड़क हादसे में पूरा परिवार समाप्त हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। id="toptextpromo">सूत्रों
से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना श्रावस्ती के इकौना इलाके की है। तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने मिनी ट्रक को सामने से टक्कर मार दी। कार सवार सभी 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं। मरने वालों में 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि स्थानीय नगर पंचायत (इकौना) के अधिशाषी अधिकारी पृथ्वीराज तिवारी परिजनों के साथ कार में सवार होकर अपने पैतृक जिले अंबेडकरनगर जा रहे थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
ने बताया कि घटना के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।











Click it and Unblock the Notifications