दक्षिण अफ्रीका की माडल ड्रग के साथ पकड़ी गई

South Africa's model has been caught with drugs
दिल्ली (ब्यूरो)। पुलिस ने फार्मूला वन के विज्ञापन में ग्लैमर बिखरनेवाली एक अफ्रीकी माडल को ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथ ड्रग्स तस्करी में उसके साथी नाइजीरियन युवक के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 15 ग्राम कोकीन बरामद किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख आंकी गई है। पुलिस उपायुक्त अशोक चांद के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि कोकीन की तस्करी करने वाले अरविंदो मार्ग पर आने वाले हैं। पुलिस एक युवती समेत दो को दबोच लिया। एक की पहचान नाइजीरियन युवक केडरिक केनयेवा (26) और दूसरी की पहचान दक्षिण अफ्रीका निवासी युवती चेरी सेमसन (20) के रूप में हुई।

केडरिक फिलहाल अर्जुन नगर और चेरी सर्वोदय एंकलेव में रहती थी। केडरिक ने बताया कि वह कपड़े का व्यवसाय करता था। वह कोकीन को हाई सोसाइटी, पांच सितारा होटल के डिस्को थेक और पेज थ्री पार्टी में काम करने वालों के मार्फत से सप्लाई करता था। उसने हाल में ही फार्मूला वन के लिए हिसार में बनाए गए विज्ञापन में भी शामिल हुई है। चेरी जोहानसवर्ग की रहने वाली है। वह वर्क वीजा पर दिल्ली आई थी। उसने एक पांच सितारा होटल के नाइट क्लब के वीआईपी लांज में बार टेंडर का काम शुरू कर दिया।

उधर सोनिया विहार में जहरीला पदार्थ खाने से शीरीन फातिमा (28) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। शीरीन पति शबी आलम के साथ ए-814, गली नंबर-8, सोनिया विहार में रहती थी। दोनों की जून 2006 में शादी हुई थी।

इनके यहां एक बेटा और एक माह की एक बेटी है। शबी का इलाके में प्रापर्टी का काम है। शीरीन को सोमवार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। शीरीन के पिता शाहिद ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच दिन से वह अपनी बेटी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। पड़ोसियों से उन्हें बेटी के अस्पताल में दाखिल होने की सूचना मिली। शाहिद ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को जहर देकर मारा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+