पुडुचेरी उपचुनाव में शांतिपूर्वक मतदान जारी

13 अप्रैल को विधानसभा चुनाव में वह इंदिरा नगर और कादिरकमाम दोनों विधानसभा सीटों से जीते थे। बाद में उन्होंने कादिरकमाम सीट ही अपने पास रखी। इंदिरा नगर विधानसभा सीट पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। प्रशासन के अनुसार चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है किसी भी गतिरोध की आशंका अभी तक नहीं देखी गयी है।
इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 29,005 है। चुनाव मैदान में सात प्रत्याशी हैं। सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के प्रत्याशी ए तमिलसेवन मुख्यमंत्री के भतीजे हैं। विपक्षी कांग्रेस ने वी अरूमुगम को टिकट दी है जिन्हें 13 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में इंदिरा नगर सीट से रंगास्वामी ने हराया था। अन्नाद्रमुक के ए वेंकटेश्वरन, बसपा के वैद्यनाथन और इंडिया जननायक काट्ची के आर षणमुगम के अलावा दो निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications