किरण बेदी और विश्वास ने कहा, कश्मीर पर प्रशांत के विचार निजी
नई
दिल्ली। कश्मीर मु्ददे पर अपने विचार प्रकट करने से मार खाने वाले अन्ना हजारे के अहम सहयोगी और सिविल सोसायटी के सदस्य प्रशांत भूषण के बारे में उन्ही की साथी और पूर्व महिला आईपीएस किरण बेदी ने इस पूरे प्रकरण से अपने आप बचाते हुए कहा कि कश्मीर पर उनकी जो भी राय है वो उनकी अपनी है। id="toptextpromo">इस
पूरी बात से अन्ना और अन्ना की टीम से कोई लेना-देना नहीं है। किरण बेदी ये विचार टि्वटर पर दिये हैं। ऐसे ही विचार अन्ना टीम के अहम सहयोगी और प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने एक चैनल पर बात करते हुए दिये हैं। हालांकि दोनों ही लोगों ने प्रशांत भूषण के साथ जो भी हुआ उसकी कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा किसी को भी अपने विचार प्रकट करने का हक है, लेकिन विरोध में हिंसा का रास्ता अपनाना बेहद ही गलत है। भूषण के साथ जो भी हुआ वो बेहद ही शर्मनाक है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि कल प्रशांत भूषण पर उन्हीं के चेंबर में हमला कर दिया। जिसमें उन्हें चोटे भी आई हैं। भूषण पर यह हमला जम्मू और कश्मीर पर दिए गए बयान के वजह से किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर की जनता को सेना बल के दबाव में नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा था कि जम्मू और कश्मीर मुद्दे पर जनमत संग्रह कराना चाहिए। इन युवकों का संबंध श्रीराम सेना से बताया गया है। पीटने वाले तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।











Click it and Unblock the Notifications