हिसार में मतदान संपन्‍न, अब 17 तारीख का इंतजार

Hisar Polling
हिसार। हिसार लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला ईवीएम में लॉक हो गया। कुल 68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्वक रूप से मतदाताओं द्वारा डाले गए वोट के बाद अब हिसार सीट के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 17 अक्टूबर को आएगा। मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश, इनेलो प्रत्याशी डा. अजय चौटाला और भाजपा-हजकां प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई के बीच माना जा रहा है। इस चुनाव में तीनों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों के अलावा कुल 40 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

महिलाओं-पुरूषों के अलावा बुजुर्गों ने भी जमकर मतदान किया। समाचार लिखे जाने तक 65 फीसदी वोट पड़ें हैं। बताया यह भी जा रहा है कि इस बार के मतदान में जाट व गैर जाट वोट भी हावी रहा। 9 हलकों में जहां कहीं भी वोट पड़े वहां मुद्दों को लेकर वोट न डालकर जाट व गैर जाट तथा क्षेत्रवाद का मुद्दा ज्यादा हावी रहा। महिलाओं का बड़ी संख्या में वोट डालने आना भी रोचकता का विषय रहा। क्योंकि हरियाणा में खेतीबाड़ी के काम में महिलाएं इस सीजन में लगी होती हैं। वहीं इस उपचुनाव में किसी भी महिला उम्मीदवार का चुनाव मैदान में न आना भी चौंकाने वाला रहा। जिस पर किसी राजनीतिक पार्टी ने गौर नहीं फरमाया।

अन्ना टीम का युवा वर्ग पर दिखा असर

हिसार चुनाव में टीम अन्ना ने कांग्रेस के विरूद्ध पनप रहे जनता व खासतौर पर युवा वर्ग के विरोध को आग में घी का काम किया। राजनीतिक विशलेषक मान रहे हैं कि यदि अन्ना फैक्टर काम किया और 5 प्रतिशत भी वोट उनके पक्ष में रहे तो वह कांग्रेस की हार को निश्चित करने के लिए काफी हैं। इस समय जिस प्रकार की स्थिति बनी हुई है उससे लग रहा है कि हजकां-बीजेपी गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप बिश्रोई पहले, इनेलो के प्रत्याशी अजय सिंह चौटाला दूसरे स्थान पर व कांग्रेस के जयप्रकाश तीसरे नंबर पर ही रहने वाले हैं।

जनलोकपाल बिल को लेकर अपने अनशन के कारण देश-विदेश में चर्चित हो चुके समाजसेवी अन्ना हजारे की तरफ कांग्रेस को हराने की अपील करने के बाद हिसार पर पूरे देश की नजर है। अन्ना के एक प्रमुख सिपहसालार अरविंद केजरीवाल यहीं के रहने वाले हैं और उनके नेतृत्व में अन्ना टीम के सदस्यों ने यहां कई दिनों तक अपना अभियान भी चला रखा था। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चौधरी भजनलाल की मृत्यु के बाद हिसार सीट खाली हुई थी। टीम अन्ना की कांग्रेस को वोट न देने की अपील का मतदाता पर कितना असर पड़ेगा ये खुलासा तो 17 अक्टूबर को ही लगेगा। 17 तारीख को मतगणना होनी है व नतीजे सामने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+