Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिसार उपचुनाव: 11 बजे तक हुआ 25 प्रतिशत मतदान

Hisar By-polls: 25 per cent vote till 11 AM
हिसार। हिसार लोकसभा सीट के लिए आज सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान में लोगों का काफी रूझान देखने को मिल रहा है। दोपहर 12 बजे समाचार लिखे जाने तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक मतदान जारी रहा। 11 बजे तक लगभग 25.67 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जिसमें सबसे अधिक उकलाना में 32 प्रतिशत तथा सबसे कम हिसार में 22.54 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

इसी प्रकार आदमपुर, नारनौंद, हांसी, बरवाला, नलवा, उचाना, भवानी खड़ा, में क्रमश: 26, 21.01, 28, 26, 24.49, 28 व 24 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। इस दौरान मतदान करने वाले शारीरिक रूप से अक्षम लोग भी परिवारजनों की मदद लेकर वोट डालने मतदान केद्र तक आ रहे थे। सुबह 10 बजे तक आदमपुर में 17 प्रतिशत, उकलाना में 22, नारनौंद में 16.04, हांसी में 22, बरवाला में 18 प्रतिशत मतदान हुआ इसी प्रकार हिसार में 15.46, नलवा में 16.15, उचाना में 17 तथा भवानी खेड़ा में 16 प्रतिशत मतदान संपन्न हो चुका था।

इसी तरह सुबह 9 बजे तक आदमपुर, उकलाना, नारनौंद, हांसी, बरवाला, हिसार, नलवा, उचाना, भवानी खड़ा, में क्रमश: 9, 6, 9.2, 4, 8, 7.53, 8, 7.53, 8.98 व 8 प्रतिशत तक मतदान हुआ था। हिसार उपचुनाव के मतदान के लिए 1500 बूथ बनाए गए हैं। 13 लाख 24 हजार 784 मतदाता अपने मत के अधिकार का उपयोग करेंगे। जिनमें से 5 लाख 99 हजार 797 महिला मतदाता हैं। सर्वाधिक महिला मतदाता उचाना में 74 हजार 157 हैं।

इन मतों में 7396 वोट सर्विस वोट हैं। सुरक्षा लिहाज से 40 केंद्रीय सुरक्षा बल, 29 अर्धसुरक्षा बल व 13 हजार हरियाणा पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इनकी अगुवाई 21 डीएसपी व 42 इंस्पेक्टर रेंक के अधिकारी करेंगे। 100 नाके भी लगाए गए हैंं। 613 पोलिंग लोकेशन पर सेंट्रल पैरा मिल्ट्री फोर्स तैनात रहेगी। प्रत्येक बूथ पर 10 से 12 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+