बचपन के दोस्त के खून से रंगे हाथ

Haryana: Youth killed by his childhood friend
सोनीपत। क्षेत्र के गांव गुरावड़ा में एक दगाबाज दोस्त ने अपने बचपन के दोस्त की ही हत्या कर दी। हत्यारे ने पहले तो अपने दोस्त पर लाठी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया फिर उसके बाद घायल दोस्त को छत पर से भी धक्का दे दिया। दो दिन अस्पताल में रहने के बाद घायल युवक ने दम तोड़ दिया। रोहड़ाई थाना पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त पर केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। गांव गुरावड़ा का नितिन कुमार(22) व राहुल बचपन से ही एक साथ पढ़ते थे।

दोनों सोनीपत के एक निजी कॉलेज में बीटेक फाइनल इयर के छात्र थे। 10 अक्टूबर को नितिन व राहुल दोनों में किसी बात को लेकर रेवाड़ी स्थित बस स्टैंड पर मामूली झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। शाम के समय नितिन अपने किसी पड़ोसी के घर पर बैठा हुआ था। नितिन को बैठा हुआ देखकर राहुल ने पीछे से उस पर लाठी से वार कर दिया।

लाठी लगने से नितिन के सिर से खून बहने लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल भागने लगा लेकिन घायल नितिन ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। नितिन को पीछे आते देख राहुल एक मकान की छत पर चढ़ गया। उसे पकडऩे के लिए जब नितिन भी छत पर चढ़ा तो राहुल ने घायल नितिन को छत से भी धक्का मार दिया। नीचे गिरते ही नितिन अचेत हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घायल नितिन को लेकर शहर के ही एक निजी अस्पताल में लेकर आए। अस्पताल में भर्ती के दौरान मंगलवार शाम को नितिन की तबीयत अचानक बिगड़ी तो चिकित्सकों ने उसे गुडग़ांव के लिए रेफर कर दिया। परिजन जब उसे गुडग़ांव ले जाने लगे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+