मां-बेटी की हत्या, करवाचौथ मनाने मायके आई थी नवविवाहिता

Haryana: Double Murder in Sonipat
सोनीपत। गांव चौहान जोशी में शादी के बाद अपने मायके पहला करवाचौथ मनाने आई एक नवविवाहिता तथा उसकी मां की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह चार बजे मृतका का पति सुभाष जब पशुओं को चारा डालने मकान में नीचे आया तो उसे दोनों को अचेतन अवस्था में पाया। परिजनों ने अचेतन मां बेटी को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके का मुआयना किया तथा शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके वारिसों को सौंप दिया।

पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर धारा 302 के तहत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन आंरभ कर दी है। मृतकों के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टव्या लगता है कि मां-बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। गांव के सरपंच सतपाल का कहना है कि उसका भाई सुभाष खेती बाड़ी का काम करता है उसने अपनी बेटी पूजा (19) की शादी 6 मई को दौलतपुर बुलंदशहर निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी के बाद 11 अक्टूबर को पूजा अपने मायके पहला करवाचौथ मनाने आई थी।

पूजा तथा उसकी मां अनिता (42) मकान में नीचे सो रहे थे तथा पूजा का पिता सुभाष मकान के चौबारे पर सो रहा था। 12 अक्टूबर को सुबह लगभग 4 बजे जब सुभाष पशुओं को चारा डालने के लिए नीेचे उतर कर आया तो वह दंग रह गया उसे अपनी बेटी पूजा तथा पत्नी अनिता संदिग्ध परिस्थितयों में अचेतन पाई गई उसने घटना के बारे में आसपास के लोगों व अपने परिजनों को बताया तथा अपनी बेटी तथा पत्नी को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। सामान्य अस्पताल में पूजा तथा उसकी मां अनिता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उसने बताया कि मृतका के गले से सोने की चैन व कानों के बूंदे गायब है। राई थाना प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि पूजा तथा उसकी मां सुनिता की संदिग्ध परिस्थितयों में हत्या की गई है। उनके गले पर चोटे के निशान पाएं गए हैं। प्रथम दृष्टव्या लगता है कि मां-बेटी की गला दबा कर हत्या की गई है। मां-बेटी की मौत के वास्तिविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने धारा 302 के तहत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+