हरियाणा: सड़क हादसे में तीन की मौत

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीलकंठ ढाबे के पास हुई ट्रक व कार की टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक,एक महिला व एक अन्य व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में दो महिलाओं सहित पांच लोग सवार थे।
ये सभी दिल्ली की रोहिणी कालोनी से अपने एक रिश्तेदार की रस्म क्रिया में शामिल होने अम्बाला आए थे वापसी में यह हादसा हो गया। घटना के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। सेक्टर चार पुलिस, सिटी थाना पुलिस, हाइवे पुलिस देर रात तक घटनास्थल पर डटी रही। काफी देर बाद व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications