मोदी सरकार करा रही हमारी जासूसी: श्वेता भट्ट

गुजरात में गिरफ्तार आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी एवं दूसरे परिजनों ने आज दावा किया कि राज्य की नरेंद्र मोदी सरकार उन लोगों की जासूसी करा रही है। भट्ट की पत्नी श्वेता और अन्य परिजनों ने कहा कि उन लोगो ने के.पी. देवड़ा नामक एक अधिकारी को अपने घर के निकट से पकड़ा है जो राज्य खुफिया ब्यूरो में सहायक सूचना अधिकारी के पद पर तैनात है।
श्वेता ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। यह उचित नहीं है। यह अधिकारी हमारे घर के निकट था और पूछताछ में पता चला कि वह राज्य खुफिया विभाग में है। वह मुझ पर और मेरे परिवार पर नजर रख रहा था। सरकार जनता की सुरक्षा के लिए होती है हम अपनी सरकार से ही सुरक्षित नहीं है। अब आईपीएस संजिव भट्ट के बाद डीआईजी राहुल शर्मा भी मोदी सरकार के निशाने पर है।












Click it and Unblock the Notifications