राहुल गांधी के क्षेत्र में 4 की गला रेतकर हत्या

अमेठी शहर में रहने वाले अजय अग्रहरि निवास करते थे। अजय पेंट का कारोबार करते थे। गुरूवार की सुबह दूधवाला उनके घर आया और आवाज देने के बाद जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने आकर दरवाजें को किसी प्रकार खोला तो भीतर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।
पड़ोसियों ने देखा कि भीतर चार लोगों की लाशें पड़े और जमीन पर खून बिखरा पड़ा है। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अजय की मौत की खबर पूरे इलाके में फैल गयी। आस-पास के सभी व्यापारी मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों ने घटना का विरोध करना शुरू कर दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी को घर से बाहर निकालकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल घटना के बारे में कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि हत्या जिस निर्मम ढंग से की गयी है उससे आपसी रंजिश का अंदेशा होता है। हत्या के बाद व्यापारियों में काफी गुस्सा है। व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है व्यापारियों ने कहा कि यदि हत्या को जल्द पकड़ा न गया तो व्यापारी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications