फोर्स इंडिया बनीं सहारा फोर्स इंडिया

इससे पहले इस कंपनी के मूल मालिक विजय माल्या थे लेकिन अब सहारा श्री और विजय माल्या दोनों ही इस कंपनी में 42.5 प्रतिशत के हिस्सेदार है बाकी के 15 प्रतिशत फ्रांस के मोल परिवार के हैं। बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सहाराश्री सुब्रत राय सहारा तथा डा. विजय माल्या ने टीम का नया लोगो 'सहारा फोर्स इंडिया एफ-1 टीम' जारी किया।
इस मौके पर सहारा श्री ने कहा कि इस संयुक्त साझेदारी से फोर्स इंडिया एफ-1 टीम को प्रदर्शन में सुधार होगा। आपको बता दें कि अगले महीने दिल्ली में, देश में पहली बार फार्मूला वन कार खेल का आयोजन होने वाला है। सहारा श्री ने कहा कि इस रोमांचक खेल का आगमन हम सभी के लिए गर्व की बात है। उम्मीद करता हूं कि इस निवेश से ये खेल नई ऊंचाइया छूयेगा।












Click it and Unblock the Notifications