आतंकियों के निशाने पर फिर से दिल्ली, अंबाला से 5 किलो विस्फोटक बरामद
अंबाला।
एक बार फिर से दहशतगर्तों के निशाने पर दिल्ली थी। ऐसा कहा जा रहा है कि आतंकी संगठन लश्कर−ए−तैयबा ने फिर से दिवाली के मौके पर दिल्ली में कहर बरपाने की साजिश रची थी। लेकिन दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी ने इस अप्रिय घटना को होने से रोक दिया। दिल्ली पुलिस ने अंबाला की एक कार से करीब पांच किलो विस्फोटक बरामद किया। ये विस्फोटक पांच किलो आरडीएक्स था। id="toptextpromo">दिल्ली
पुलिस के मुताबिक उन्हें एक फोन टेप से जानकारी मिली थी कि एक कार जो कि जम्मू से चली है और अंबाला होकर जायेगी। उसनें कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं जो कुछ विस्फोटक सामान अपने साथियों को सौंपने वाले हैं। पुलिस ने फोन ट्रेस करके गाड़ी का पीछा किया और कार को गिरफ्त में लिया लेकिन कार का ड्राईवर फरार हो गया। ये कार अंबाला स्टेशन के पार्किंग जोन से बरामद हुई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>आपको
बता दें कि कार के नंबर से पता चलता है कि ये कार हरियाणा की राहुल ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर हैं। कार से पांच किलो आरडीएक्स के अलावा टाइमर और डिटोनेटर भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।











Click it and Unblock the Notifications