पति और नर्स के खिलाफ कन्या भ्रूण हत्या का केस दर्ज

उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र अपनी पत्नी गीता गोयल को गर्भ में कन्या का पता लगने पर जबर्दस्ती नर्स शीला के पास गर्भपात कराने के लिये लेकर आया था। शीला ने गीता को गोली देने के साथ साथ जब उपकरणों की सहायता से गर्भपात कराना चाहा तो उसकी हालत बिगड गयी। इस घटना के बारे में पता लगने पर पुलिस ने गीता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसने एक कन्या को जन्म दिया लेकिन कुछ ही देर बाद कन्या की मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 313 के तहत शीला और सुरेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनो ही घटना के बादइ से फरार हो गये। उधर जिला अस्पताल के गेट के पास आज सुबह एक नवजात बालक का शव पाये जाने के कारण अस्पताल में सनसनी फैल गयी। इधर काग्रेंस ग्रामीण की जिला अध्यक्ष सरोज जोशी ने कहा कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री बेटी बचाओ अभियान में लगे हैं वहीं दूसरी और लगातार कन्या भू्रण हत्याओं के बावजूद जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications