कर्नाटक के उप लोकायुक्त गुरुराजन ने दिया इस्तीफा

न्यायमूर्ति एसबी माजिज वर्तमान उप लोकायुक्त हैं और नयायमूर्ति गुरुराजन दूसरे उप लोकायुक्त थे जिनकी नियुक्ति इस साल जुलाई में कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त शिवराज पाटिल ने की थी। उनके नाम की सिफारिश पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने की थी और राज्यपाल ने इसे स्वीकार कर लिया था। कर्नाटक में राजनीतिक कारणों से लोकायुक्त और उपलोकायुक्त का पद काटों का ताज बना हुआ है।
संतोष हेगड़े के अपने पद से रिटायर होने के बाद लोकायुक्त के तौर पर शिवराज पाटिल की नियुक्ति हुई थी। कुछ महीने ही कार्यकाल पर रहने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उप लोकायुक्त के इस्तीफे के पीछे भी राजनीतिक दबाव बताया जा रहा है। आर गुरुराजन को पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उप लोकायुक्त बनाने की पेशकश की थी। अब येदियुरप्पा के जाने के बाद गुरुराजन ने भी इस्तीफा दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications