पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट पांच की मृत्यु 15 घायल

Allahabad: Blast in crackers factory, 15 injured
लखनऊ। प्रशासन भले ही यह चेतावनी जारी करता रहे कि विस्फोटक आदि से दूर रहें तथा घरों में पटाखे आदि बनाने का करोबार न करें लेकिन पैसों के लालच में लोग जान जोखिम में डालने नहीं चूकते। लोगों की इसी लापरवाही का नजारा बुधवार को इलाहाबाद में देखने को मिला। जहां मऊ आइमा के ग्राम आजमपुर पश्चिम के एक घर में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा पन्द्रह अन्य घायल हो गये। मरने वालों में चार महिलाएं भी थीं।

इलाहाबाद के कई इलाके ऐसे है जहां लोग अवैध रूप से पटाखा आदि बनाने का कारोबार करते हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन के संरक्षण में यह कारोबार लगातार फलफूल रहा है। ग्राम आजमपुर में ऐसे ही एक अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट हो गया। पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाले मल्लू की पत्नी बदरूख के नाम पर पटाखे की बिक्री का लाइसेंस है बनाने का नहीं बावजूद इसके वह यह अवैध कार्य कर रहे थे।

पति पत्नी तैयब का हाता किराये पर लेकर पटाखा बनाने का कार्य करते थे। पटाखा बनाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से मकान की छत उड़ गयी जिसके मलबे में बीस लोग दब गये। इनमें पांच की मौके पर ही मौत हो गयी। मरने वालों में आशमा बानों, कुसुम, सितारा, सजनई व गुलशेर हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि बिना लाईसेंस से पटाखा बनाने की फैक्ट्री कैसे चल रही थी। इस हादसे में घायल 15 लोगों में कमल, प्रेम, विजय, महिपाल, महिमा, उस्मान, घनश्याम, कंचन, किरन, सावित्री, गुडिय़ा, बदरूल निशा, अमरावती देवी, सूरज, और उस्मान हैं। लोगों का कहना है कि पटाखा बनाने की यह अवैध फैक्ट्री काफी समय से चल रही थी। विस्फोट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+