आडवाणी की रथ यात्रा का वीडियो रूट मैप

Advani Rath Yatra
भाजपा नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी की जनचेतना यात्रा गुरुवार को वाराणसी पहुंची। यहां पर आडवाणी ने कहा कि यह यात्रा व्यवस्था परिवर्तन के लिये कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि यह यात्रा भाजपा की नहीं बल्कि घोर भ्रष्टाचार पर सरकार की चुप्पी से निराश जनता को मायूसी से उबारकर उसमें नया विश्वास पैदा करने की यात्रा है।

वाराणसी पहुंचने के बाद आडवाणी ने 2जी स्पेक्टम आवंटन और राष्टमंडल खेलों में हुए घोटालों से देश का आत्मविश्वास हिल गया है। जनता इस बात से चिंतित है कि सरकार इतने भयंकर घोटालों पर कुछ कर क्यों नहीं रही है। इसके कारण निराशा छाई है। हमें भारत के एक-एक नागरिक को इस घोर निराशा से उबारकर उसमें आत्मविश्वास पैदा करना है। आडवाणी ने जन चेतना यात्रा का लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा से कोई संबंध नहीं है। इस दौरान उन्‍होंने कई वादे भी किये।

खैर अब आडवाणी का यह रथ मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले में जायेगा, जहां सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 38 दिन की उनकी यात्रा में वो देश के कई राज्‍यों में जायेंगे। आडवाणी के इस रथ पर अरुण जेटली, सुषमा स्‍वराज, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+