पति से झगड़ा होने पर मां ने की दुधमुहे बेटे की हत्या

ऐसा ही एक वाक्या बुलंदशहर में देखने को मिला जहां पति से झगड़ा होने के बाद गुस्से में एक महिला ने अपने एक माह के मासूम बेटे का मार टाला। कलयुगी मां ने अपने दुधमुहे बच्चे पर धरदार हथियार से कई वार किये जिससे उसकी मौत हो गयी। इस दर्दनाक घटना का अंजाम देने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मां और बच्चों के रिश्तों को तार-तार करने की घटना बुलंदशहर के राधा नगर इलाके में हुई। इलाके में रहने वाले शिक्षक जैनेन्द्र उर्फ सोनू का अपनी पत्नी विनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जैनेन्द्र अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते थे। दम्पत्ति के बीच विवाद हुआ तो पत्नी ने गुस्से में आकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। कमरे के भीतर उसने पहले अपने एक माह के बेटे को मौत की घाट उतारा फिर पुत्री हर्षिता को मारने की नियत से उसके गले को धारदार हथियार से काटने का प्रयास किया, लेकिन वह चीखने चिल्लाने लगी जिससे उसका पति व अन्य लोग मौके पर आ पहुंचे।
लोगों ने दरवाजा तोड़ा और उसे ऐसा करने से रोक दिया। घटना के बाद पति ने अपने पड़ोसियों की मदद से स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल पड़ी बेटी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने विनीता को हिरासत में ले लिया तथा एक माह के बच्चे के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications