आडवाणी की रथयात्रा ने सुषमा-जेटली को किया बीमार

दोनों की स्थिति इस कदर बिगड़ गयी कि दोनों ने आडवाणी की यात्रा को बीच में छोड़कर पटना के मौर्या होटल जाना ही बेहतर समझा। जहां जाकर दोनों ने पहले डॉक्टरों को दिखाया और फिर जा कर होटल में आराम किया। आडवाणी को अकेले ही अपने रथ को आगे ले जाना पड़ा। हालांकि, अब दोनों स्वस्थ हैं।
गौरतलब है कि अरुण जेटली और सुषमा स्वराज पटना के गांधी मैदान में आयोजित आडवाणी की जनसभा में खराब तबीयत के कारण शिरकत नहीं कर पाये थे। आज आडवाणी का रथ बक्सर से होते हुए आरा जायेगा। आरा से होते हुए आडवाणी का रथ मुगलसराय होते हुए वाराणसी आयेगा। आज आडवाणी का रथ रात्रि विश्राम काशी नगरी में ही करेगा।
कल बनारस के भारत माता मंदिर में पूजा-अर्चना और आडवाणी के व्याखान के बाद आडवाणी का रथ आगे बढ़ेगा। आडवाणी की रथ यात्रा के स्वागत के लिए महिलाओं और बच्चों ने पूरे मार्ग को काफी सजाया हुआ था। जहां-जहां से ये रथ गुजरा वहां लोगों ने फूल बरसाये और आरती उतारी।












Click it and Unblock the Notifications