शीला दीक्षित ने साधा सिविल सोसायटी पर निशाना

इसी तर्ज पर दिल्ली में नीति तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि दस साल पहले का हरियाणा आज दिखाई नहीं देता। चौटाला शासनकाल में कैसे हालत थे, सबको पता है। आज गुडग़ांव तक मेट्रो पहुंच गई है। इसका विस्तार यूपी तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार जल्द ही खाद्य सुरक्षा कानून बनाएगी। फिर देश में कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा, महिला आरक्षण बिल को कांग्रेस नहीं, विपक्ष पास नहीं होने दे रहा। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा में अब दम नहीं बचा। भाजपा अन्ना हजारे और बाबा रामदेव को आगे करके राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। अगर आरोप भी लगे तो अपने मंत्रियों को घर बिठा दिया। कांगे्रस का स्वर्णिम इतिहास रहा है जबकि भाजपा, हजकां और इनेलो का कोई इतिहास नहीं है।
इनेलो भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कुछ साल पहले तक हरियाणा भाई भतीजावाद, गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था। आज हरियाणा की पहचान उसकी जनकल्याणकारी नीतियों के कारण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और रोजगार गारंटी जैसे हक आम आदमी को दिलाए। ऐसी पार्टी की नीतियों पर मोहर लगाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications