लखनऊ पुलिस भी अब फेसबुक पर

Lucknow Police on Facebook
लखनऊ। आधुनिक होने का दावा करने वाली लखनऊ पुलिस अब फेसबुक पर होगी। लखनऊ पुलिस ने फेसबुक पर अपना एकाउंट खोल दिया है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर एकाउंट खोलने के साथ ही अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो गयी। ऑफिसर्स रैंक के दूसरे कॉलम में ही प्रदेश के डीजीपी को डीजीपी लखनऊ लिखते हुए पुलिस अधिकारियों ने बता दिया कि चूक होना उनके लिए कोई नई बात नहीं है।

लखनऊ पुलिस को अब फेसबुक पर देखा जा सकता है। प्रदेश ही नहीं देश विदेश में बैठे लोग लखनऊ पुलिस से सीधे जुड़ सकते हैं तथा उसकी गतिविधियों की जानकारी ले सकते हैं। लखनऊ पुलिस ने सोमवर को फेसबुक पर विभाग का एकाउंट खोल दिया। फेसबुक पर लखनऊ पुलिस के दो एकाउंट खोले गए हैं जिसमें एक लखनऊ पुलिस ऑर्गेनाइजेशन व दूसरा लखनऊ पुलिस गु्रप बनाया गया है। एकाउंट के पहले कॉलम में राजधानी के सभी 36 पुलिस थानों के पते, लैण्ड लाइन नम्बर व थानाध्यक्षों के मोबाइल नम्बर दिए गये हैं। जबकि दूसरे कॉलम में विभाग के आला अधिकारियों के मोबाइल नम्बर व रैंक की जानकारी दी गयी है।

इतना ही नहीं इस एकाउंट के माध्यम से लोग अपनी कम्प्लेन(शिकायत) ऑन लाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए शिकायतकर्ता को अपना सम्पर्क नम्बर व ई-मेल देना होगा। आखिर में गूगल मैप के माध्यम से थानों को नक्शे पर भी दर्शाया गया है ताकि लोग आसानी से ऑन लाइन थानों की लोकेशन ले सकें। लखनऊ पुलिस ऑन फेसबुक सेवा की शुरूआत एसपी टीजी नितिन तिवारी ने की इस अवसर पर पुलिस के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

अधिकारियों का कहना है कि ऑन लाइन सेवा शुरू होने के बाद आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह शिकायत रहती थी कि उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गयी वह अब ऑन लाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे क्योंकि फेसबुक पर दर्ज होने वाली शिकायतों को विभाग के आला अधिकारी देखेंगे जिससे यह पता चल जाएगा कि किसी इलाके में किस प्रकार की समस्याएं आ रही हैं। विभाग को मिलने वाली शिकायतों के आधार पर उन्हें दूर किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+