पृथ्वी पर जीवन को खत्म कर सकती हैं गामा-किरणें

वैज्ञानिको ने पाया है कि इस प्रकार के विस्फोटों के कारण पृथ्वी की ओजोन परत में कमी आ रही है। ओजोन परत के क्षरण से पराबैंगनी किरणें पृथ्वी की सतह तक पहुंच जाती हैं जिसके कारण गुणसूत्रो में बदलाव से जीवों में परिवर्तन हो सकता है। अब वैज्ञानिक इन गामा-किरणों के समय को पृथ्वी पर जीवन के विनाश के समय से जोड़ रहे हैं। इसके लिए वे जीवाष्मों के समय के आंकड़ों का सहारा ले रहे हैं।
लाइव साइंस डाट काम ने वाशबर्न विश्वविद्यालय के प्रमुख अनुसंधानी ब्रायन थामस के हवाले से कहा कि हमने पाया है कि गामा-किरणों की बौछार की एक किस्म दीर्घ गामा-किरण की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिको का कहना है कि अगर ऐसी स्थिति आई तो सब कुछ खत्म होने की संभावना है गामा -किरणे जीव जंतुओ के लिए बहुत ही हानिकारक होती है।












Click it and Unblock the Notifications