गुर्जर की बेटियों पर जींस-टॉप पहनने पर प्रतिबंध

Jeans
लखनऊ। प्रदेश में भले ही कानून का राज चलने का दावा किया जाता हो तथा महिलाओं को बराबरी का दर्ज देने की बात होती हो लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में आज भी महापंचायतों का फरमान चल रहा है। मुजफ्फरनगर की एक पंचायत ने गुर्जर जाति की महिलाओं के जींस व टॉप पहनने पर पाबंदी लगा दी इतना ही शादी विवाह जैसे समारोह में संगीत व बैंडबाजे पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। महापंचायत ने कहा कि इलाके में रहने वाला कोई भी व्यक्ति जो गर्जर जाति से सम्बंधित हैं वह इस आदेश की नाफरमानी करेगा उसे जाति से बाहर कर दिया जाएगा।

मुजफ्फरनगर के नव गठित जिले प्रबुद्ध नगर के कैराना परगाना क्षेत्र के गांव डंडूखेड़ा में एक महापंचायत का आयोजन किया गया। नरेन्द्र सिंह बोहड़ा व धनपाल चौहान के नेतृत्व में हुई इस महापंचायत में गढ़ी राडा, गंगेरू, गढ़ी रामकौर, गढ़ी श्याम व इस्सोपुर टील इलाके के गुर्जर शामिल हुए। महापंचायत में आए गुर्जरों से कहा गया कि जाति में कुरीतियां बढ़ती जा रही है हम अपने जाति के महत्व व संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। सरपंच ने कहा कि इन कुरीतियों को दूर करना होगा।

आखिर में उन्होंने पंचायत का निर्णय सुनाते हुए कहा कि जाति की लड़कियां जींस-टॉप नहीं पहनेंगी तथा मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगी। साथ ही शादी-विवाह में डीजे, बैंडबाजा नहीं बजाया जाएगा तथा समारोह में कई तरह के व्यंजन नहीं बनेंगे तथा बरातियों की संख्या में भी बहुत अधिक नहीं होगी।

सरपंच ने कहा कि पंचायत के फरमान को न मानने वालों का सामाजिक बहिष्कार किए जाने का दण्ड सुनिश्चित किया गया है। पंचायत में समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा देने पर बल दिया गया। यह कोई पहला अवसर नहीं थी जब मुजफ्फनगर में इस प्रकार का कोई आदेश जारी किया गया हो लगातार से इलाके में इस प्रकार के तालिबानी फरमान जारी किए जाते रहे हैं और प्रशासन आंखे मूंदे सबकुछ देखता रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस प्रकार के किसी भी आदेश की जानकारी नहीं है और न ही किसी व्यक्ति द्वारा इसके खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+