जालंधर का पासपोर्ट आफिस अब आधुनिक होगा: अधिकारी

दोहरा पासपोर्ट लेना अब नहीं होगा आसान अधिकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी परनीत सिंह ने आज यहां बताया कि सुविधा केंद्र शुरू हो जाने के बाद इसकी कार्यप्रणाली पूरी तरह कंप्यूटरीकृत हो जाएगी। पासपोर्ट के आवेदकों को अब फिंगर प्रिंट देने होंगे तथा आंखों की स्कैन भी करानी होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद कोई भी व्यक्ति पासपोर्ट लेने में किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं कर सकता है।
इससे न तो दोहरा पासपोर्ट जारी हो सकेगा और न ही लोग इसके लिए आवेदन करेंगे। इसके लिए आवेदन करते समय ही वह धरे जायेंगे। अधिकारी ने कहा कि पासपोर्ट बनवाने के लिए अथवा नवीकरण कराने के लिए आवेदकों को मौके पर अब हर हाल में आना होगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र का यह भी फायदा होगा कि लोगों को लंबी कतार से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुविधा केंद्र में सभी काम एक घंटे से भी कम समय में निपट जाएगा और लोग 25-30 दिन में अपने पासपोर्ट ले सकेंगे। इसके लिए अभी तकरीबन 40-45 दिन समय लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications