ओसामा के परिजनों को उनके देश भेजेगा पाकिस्तान

अमेरिका के दो प्रमुख समाचार चैनलों सीएनएन और सीबीएस न्यूज के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने सउदी और यमन की सरकारों से संपर्क किया है। पाकिस्तान ओसामा की तीनों विधवाओं और बच्चों को उनके देश भेजना चाहता है। इन खबरों को पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से दिया गया है। ओसामा की दो बीवियां सउदी अरब और एक यमन की है।
मालूम हो कि बीते दो मई को पाकिस्तान के ऐबटाबाद शहर में एक अमरीकी मिशन के तहत ओसामा बिन लादेन को गोली मार दी गई थी। रातो रात हुए इस मिशन में अमेरिका का एक सैन्य हेलीकॉप्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications