कांग्रेस की ऐतिहासिक हार होनी चाहिए: केजरीवाल

Arvind Kejriwal
हिसार। कांग्रेस को वोट न देने की जनता को अपील कर चुके अन्‍ना हजारे ने इसकी शुरुआत हरियाणा के हिसार में हो रहे उपचुनाव से कर दी है। उन्‍होंने अपने सहयोगी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हिसार भेजकर जनता से कांग्रेस को वोट न करने की अपील की। 13 अक्‍टूबर को हिसार में चुनाव होने हैं। जहां कांग्रेस की मुश्किलें अन्‍ना हजारे की इस मुहिम के बाद बढ़ गई है।

अरविंद केजरीवाल ने हिसार में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार होनी चाहिए। कांग्रेस का हाथ भ्रष्‍टाचार के साथ है न कि जनता के साथ। उन्‍होंने कहा कि वे अन्‍ना हजारे का संदेश लेकर हरियाणा पहुंचे हैं। हिसार में होने वाले उपचुनावों में कांग्रेस की मुश्किलें वैसे ही बढ़ी हुई हैं। ऐसे में अन्‍ना हजारे का यह अभियान उसकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

गौरतलब है कि अन्‍ना हजारे ने लोकपाल बिल न पास होने पर जनता से कांग्रेस को वोट ने देने की अपील की है। अगले साल 5 राज्‍यों में चुनाव होने हैं। अन्‍ना हजारे ने कहा है कि वे इन राज्‍यों का दौरा कर जनता से अपील करेंगे कि कांग्रेस को वोट न दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+