दबाव में आई सरकार तेलंगाना मुद्दे पर कर रही मंथन

अब केंद्र सरकार भी तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की मांग पर राज्य सरकार से विचार-विमर्श करने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण रेड्डी और राज्यपाल ईएसएल नरसिंहमन को दिल्ली बुलाया गया है। इस मामले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी और पी चिदंबरम इन दोनों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक के बाद तेलंगाना मामले पर कोई फैसला लिया जा सकता है।
तेलंगाना मामले पर पूरा आंध्र प्रदेश पिछले एक महीने से सुलग रहा है। इसमें आम आदमी से लेकर खास आदमी सभी शामिल हो गए हैं। सरकारी कर्मचारी इस अभियान में कूद चुके हैं। जिस वजह से कामकाज पूरी तरह ठप हो चुका है। राज्य सरकार के बहुत से मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं जिस वजह से कई सरकारी काम नहीं हो पाए हैं। इतना ही नहीं यहां के एजुकेशन इंस्टीट्यूट भी ठप पड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications