तेलंगाना राज्य के लिए अनशन करेंगे कांग्रेसी सासंद

सांसद जगन्नाधम ने कहा कि तेलंगाना से कांग्रेस सांसद अलग राज्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे आमरण अनशन जैसी प्रत्यक्ष कार्रवाई शुरू करेंगे। गौरतलब है कि तेलंगाना के कांग्रेस सांसद अपना इस्तीफा पहले की सौंप चुके हैं लेकिन उन्हें स्वीकार करने के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि तेलंगाना को अलग राज्य बनाने के लिए पिछले लगभग एक महीने से आंदोलन चल रहा है। इसमें आम आदमी से लेकर खास आदमी सभी शामिल हो गए हैं। सरकारी कर्मचारी इस अभियान में कूद चुके हैं। जिस वजह से कामकाज पूरी तरह ठप हो चुका है। राज्य सरकार के बहुत से मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं जिस वजह से कई सरकारी काम नहीं हो पाए हैं। इतना ही नहीं यहां के एजुकेशन इंस्टीट्यूट भी ठप पड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications