बूढ़े कहे जाने पर तिलिमिलाए बाल ठाकरे ने अन्ना को दी धमकी

Bal Thackeray
मुंबई। एक बार फिर से शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को अपनी उम्र पर किया कमेंट नागवार गुजरा है। उन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ कि अन्ना हजारे जैसे समाज सेवी ने उनकी उम्र पर कमेंट किया । उन्होंने अपने तीखे बयान में कहा कि ये सच है कि अन्ना हमसे उम्र में काफी छोटे हैं, इसलिए उन्हें अपनी सीमा में रहना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर धमकी देते हुए कहा कि अन्ना हजारे को अपनी 'बचकानी हरकत'से तुरंत बाज आना चाहिए और वो और उनकी टीम शिव सेना से दूर रहे तभी उनकी भलाई है।

आपको बता दें कि शिवाजी पार्क में दशहरे के अवसर पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कहा था कि अन्ना हजारे का अनशन फाइव स्टार ड्रामा था। रामलीला मैदान में अन्ना और उनकी टीम अनशन के नाम पर ड्रामा कर रही थी।

बाल ठाकरे के सहयोगी संजय राउत भी रामलीला मैदान में पहुंचे थे तो वहां अन्ना की टीम ने उनसे पूछा कि वो कौन सा जूस पीना पसंद करेगें। यही नहीं बाल ठाकरे ने अन्ना टीम के सदस्यों की भी खिल्ली उड़ाई थी। जिसके जवाब में अन्ना ने कहा था कि उम्र हो चली है इसलिए वो इस तरह के ऊंट-पटांग बयान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+