अन्ना हजारे राजनीति कर रहे हैं: कांग्रेस

हरियाणा के हिसार में 13 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। इस पर अन्ना हजारे ने अपने सहयोगी अरविंद केजरीवाल को हिसार भेजा था। अपने संदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार होनी चाहिए। कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है न कि जनता के साथ। उन्होंने कहा कि वे अन्ना हजारे का संदेश लेकर हरियाणा पहुंचे हैं। हिसार में होने वाले उपचुनावों में कांग्रेस की मुश्किलें वैसे ही बढ़ी हुई हैं। ऐसे में अन्ना हजारे का यह अभियान उसकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
अन्ना हजारे के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि अन्ना हजारे को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सरकार शीतकालीन सत्र में लोकपाल बिल को संसद में पेश करेगी। उन्होंनें यह भी कहा कि अन्ना हजारे को पार्टी के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी करने से बचना चाहिए। वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि अन्ना का आंदोलन राजनीति से प्रेरित है।












Click it and Unblock the Notifications