आरएसएस आंदोलन का क्रेडिट लेने की कोशिश न करे: केजरीवाल

मोहन भागवत के इस बयान से टीम अन्ना बुरी तरह गुस्से में नजर आई। हिसार चुनाव में कांग्रेस को वोट न देने की अपील करने के लिए वहां का रुख करने वाले केजरीवाल ने कहा कि संघ जो कर रहा है उसे उसका ही क्रेडिट लेना चाहिए। संघ पर तीखा वार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि संघ ने जो कारनामे गुजरात में किए हैं उसे उसका ही क्रेडिट लेना चाहिए। टीम अन्ना ने इस बयान से यह साफ करने की कोशिश की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चले आंदोलन में संघ का कोई साथ नहीं था।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने कांग्रेस के खिलाफ एलान किया था कि वे जनता से अपील करेंगे कि कांग्रेस को वोट न दें। इसकी शुरुआत उन्होंने हिसार से की थी। इसके बाद अगले साल 5 राज्यों में होने वाले चुनावों में भी वे जनता से भी यही अपील करेंगे। अन्ना की इस अपील के बाद कांग्रेस ने कहा कि अन्ना हजारे का समर्थन संघ और भाजपा के पक्ष में है।












Click it and Unblock the Notifications