अन्ना की सीडी बांट करेंगे कांग्रेसी विरोधी प्रचार

Social Activist Anna Hazare
हिसार। टीम अन्ना के हिसार उपचुनाव को लेकर तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान की आवश्यक तैयारियां जोरों पर है। इस बारे में जानकारी देते हुए इंडिया अंगेस्ट क्रप्शन हिसार के कार्यकर्ता रमेश वर्मा ने बताया कि टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व किरण बेदी का अधिकतम समय जनता के बीच व्यतीत हो, इसका विशेष ध्यान कार्यकर्ताओं द्वारा रखा जा रहा है ताकि जनलोकपाल बिल का समर्थन न करने वाले उम्मीदवारों को वोट न देने का संदेश अधिक से अधिक जनता तक पहुंचे।

इस पर भी काम हो रहा है। दौरे के दौरान अन्ना हजारे के संदेश वाली सीडी भी जनता को दिखाई जाएगी। टीम अन्ना के सदस्य शनिवार से हिसार लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। अन्ना हजारे ने इससे पहले एक टीवी न्यूज चैनल पर दिए अपने इंटरव्यू में कांग्रेस को वोट न देने की जनता से अपील की थी। चाहे वह उम्मीदवार साफ छवि का ही क्यों न हो।

कांग्रेस चाहे अन्ना हजारे की अपील से कोई इत्तेफाक न रख रही हो लेकिन उसके मन में अन्ना फैक्टर का भय जरूर समाया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां अन्ना को अपना पूरा समर्थन देने की बात कहकर लोगों से वोट की अपील कर रही है। यदि इस उपचुनाव में अन्ना टीम का जादू चल गया तो आने वाले समय में यूपी सहित पांच राज्यों में कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+