सीरिया की सत्‍ता छोड़ें राष्‍ट्रपति असद: अमेरिका

America ask Syrian President to step down
अमेरिका ने सीरिया के राष्टपति बशर अल असद से सत्ता छोड़ने को कहा है और यह भी कहा है कि असद अपने देश को एक खतरनाक रास्ते पर ले जा रहे हैं। अमेरिका व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन कानरी ने एक बयान में कुर्दिश विपक्षी नेता मेशाल तामो की हत्या और एक सीरियाई आंदोनलकारी की पिटाई की आलोचना करते हुये कहा कि इन घटनाओं ने दिखाया है कि असद शासन के वार्ता और सुधार के वायदे कितने खोखले हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी शांतिपूर्ण विरोध के खिलाफ हिंसा की आलोचना करता है। उनका कहना था कि असद को अपने देश को और खतरनाक रास्ते पर ले जाने के बजाय अब सत्ता छोड़ देनी चाहिये। हाल ही में गठित हुई सीरियाई राष्टीय समिति के सदस्य मेशाल तामो को चार अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके घर में घुसकर गोली मार दी।

इस समय सीरिया में हालात नियंत्रण के बाहर हो रहे हैं। यहां पर अलकाया का नियंत्रण भी बढ़ता जा रहा है। अमेरिका द्वारा सीरिया सरकार का विरोध करना भी इसका प्रमुख कारण हो सकता है। राष्‍ट्रपति बशर अल असद हालात को काबू में करने में नाकामयाब रहे हैं। वहां की जनता उनके कुशासन से छुटकारा पाना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+