हरियाणा के हॉस्टल में कुक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि इस मामले का खुलासा मंगलवार को हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग की चंडीगढ़ से आई एडिशनल डायरेक्टर की टीम द्वारा हॉस्टल में बच्चा पैदा होने के मामले की जांच के दौरान सामने आया। हॉस्टल मैस के पीडि़त कुक पूर्णसिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि साल 2005 से उसका शारीरिक व यौन शोषण किया जा रहा है।
इस पुराने मामले पर जांच के जरिए उभरने की कोशिश कर रहा राजकीय बहुतकनीकी प्रबंधन फिर से बैकफुट पर चला गया है। पीडि़त कुक ने बताया कि तीन दिन पहले 1 अक्टूबर की रात जब वह अपने कमरे में लेटा हुआ था। तभी तीन आदमी शराब के नशे में उसके पास आए। नशे में धुत होकर उन्होंने कुक के साथ कुकर्म किया और कपड़े भी फाड़ दिए।
तीनों आरोपियों ने पीडि़त कुक को धमकी देते हुए कहा कि इस बात की शिकायत यदि किसी से की तो जान से मार दिया जाएगा। बताया जाता है कि पीडि़त कुक की ओर से दो दिन पूर्व ही चीफ वार्डन को लिखित में शिकायत दी। परंतु इस पर ठोस कार्रवाई नहीं होती दिखी। पीडि़त ने बताया कि इसकी शिकायत चीफ वार्डन को की गई थी, तो उन्होंने उसका कमरा ब्वायज हॉस्टल से बदलकर गर्ल्स हॉस्टल के हिस्से में कर दिया है।
पीडि़त कुक का कहना है कि पहले भी कई बार इस तरह से शोषण किया गया था। जिसके बारे में अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी गई, परंतु कोई समाधान नहीं किया गया। चीफ वार्डन आरएस दहिया ने बताया कि यह मामला पुलिस को मामला सौंप दिया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कुकर्म के इस मामले में सिटी पुलिस चौकी झज्जर जांच में जुटी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications