पेट्रोल पम्प पर सिगरेट जलाने से भीषण आग

यह वारदात बुधवार को श्रीनगर के सोनावार इलाके में स्थित एक पेट्रोल पम्प पर हुई जब इनायत हुसैन भट्ट नाम के एक ऑटो ड्राइवर ने पेट्रोल पम्प पर सिगरेट जला दी। पेट्रोल भरवाते समय धूम्रपान करने के कारण अचानक वाहन ने आग पकड़ ली और आस-पास खड़े अन्य वाहन धू-धूकर जलने लगे। इस घटना में गुलजार अहमद चोपान नाम का कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों के मुताबिक उन लोगों ने उस वक्त ड्राइवर को धूम्रपान नहीं करने की हिदायत दी थी, लेकिन वो नहीं माना।
इस वारदात में चोपान जिंदगी और मौत से लड़ रहा है, लेकिन अगर सही समय पर आग बुझाई नहीं गई होती तो पूरा पेट्रोल पम्प खाक हो जाता। और यदि टैंक में भरे पेट्रोल पर आग लग जाती तो आस-पास के घर भी स्वाहा हो जाते।












Click it and Unblock the Notifications