आगरा में पति ने पत्‍नी की हत्‍या की

murder
आगरा में एक व्‍यक्ति ने एक मामूली विवाद के चलते अपनी पत्‍नी की गला दबाकर हत्‍या कर दी और उसके बाद थाने जाकर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा बेटी से पूछ ताछ करने के बाद यही बात सामने आयी कि संजय ने ही अपनी पत्‍नी की गला दबाकर हत्‍या की आय दिन उन दोनों मे लडायी झगडा हुआ करता था।

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंतर्गत एक मामूली विवाद के चलते संजय नामक प्रापर्टी डीलर ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं थाने जाकर पत्नी की हत्या की बात कबूल ली। गृह कलह के चलते पत्नी की हत्या थानाध्यक्ष जगदीशपुरा घनश्याम सिंह के अनुसार कल रात अवधपुरी में रहने वाले लगभग 34 वर्षीय संजय सिंह ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी ईश्वरी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद वह स्वयं थाने आया और उसने बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। पूछताछ के दौरान संजय की पांच वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि पापा ने ही मम्मी की गला दबाकर हत्या की है। आरोपी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस हत्या के पीछे संजय का शराब पीना और आये दिन पत्नी के साथ मारपीट बताया जा रहा है। संजय के विवाह को 12 वर्ष हो गये थे और उसके तीन बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+