मायावती के करीबी मंत्री नसीमुद्दीन पर भाजपा का वार

Surya pratap Shahi
लखनऊ। बसपा सरकार के कई मंत्रियों पर जहां लोकायुक्त जांच की गाज गिरी है वहीं प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा श्री सिद्दीकी के विरूद्ध आय से अधिक स पत्ति चिठ्ठा लोकायुक्त को भेजने की तैयारी में हैं।

प्रदेश के चार मंत्रियों पर लोकायुक्त की गाज गिरने के बाद भाजपा ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को निशाने पर ले लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि श्री सिद्दीकी के साथ ही अन्य ऐसे मंत्रियों को भी लपेटने की तैयारी की जा रही है जो भ्रष्टाचार के दायरे में हैं। उन्होंने कहा कि सिद्दीकी के विरद्ध आय से अधिक स पत्ति रखने का चिठ्ठी लोकायुक्त के पास शिकायत के रूप में जल्द पेश किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्दीकी ने मुख्‍यमंत्री मायावती की शह पर अपने अधीन विभागों से अपार स पत्ति जमा की है। श्री शाही ने कहा कि लोकनिर्माण मंत्री के भ्रष्टाचार का आलम यह है कि उनके जिले में ही उद्घाटन के पूर्व ही पुल ध्वस्त हो गया। उन्होंने कहा कि यह शिकातयें लोकायुक्त तक पहुंचाने के साथ ही उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाएगी। चुनाव के दौरान इन मंत्रियों की असलियत जनता को भी बतायी जायेगी।

शाही ने कहा कि रंगनाथ मिश्र के अलावा लोकायुक्त ने कई मंत्रियों के खिलाफ शिकायतों को सही पाया है। उन्होंने कहा कि यदि अन्य मंत्रियों की भी जांच करायी जाए तो लगभग सभी भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाएंगे। प्रदेश का आलम यह है कि इस सरकार के सभी मंत्री अपना खजाना भरने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऊर्जा विभाग के कारनामों को लोकायुक्त के पास ले जा चुकी है और चीनी मिल घोटाले को भी शीघ्र ही लोकायुक्त के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा की आगामी 13 अक्टूबर से शुरू हो रही रथयात्रा में भ्रष्टiाचार के इन सभी मुद्दों को उठाया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+